फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Akanksha, Divyanshi and Inayat first in Judo

जूडो में आकांक्ष, दिव्यांशी और इनायत रहीं प्रथम

Tue, 05 Jul 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Akanksha, Divyanshi and Inayat first in Judo
केंद्रीय विद्यालय दो में जूडो कराटे प्रतियोगिता में हिस्सा लेते प्रतियोगी। - फोटो : ROORKEE
केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-दो में केवि की 51वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू हुई। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इस दौरान छात्रों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन

विद्यालय प्राचार्य अरविंद कुमार ने कहा कि खेल बच्चों में खेल भावना पैदा करते हैं। साथ ही उन्हें हार एवं जीत को समान रूप से स्वीकार करने के लिए तैयार करते हैं। इससे खिलाड़ियों को एक बेहतर जीवन जीने का प्रशिक्षण मिलता है और शरीर भी स्वस्थ एवं मजबूत बनता है। इस दौरान जूडो के 27 किलोग्राम भारवर्ग में आकांक्षा पाल, 32 किलो में दिव्यांशी, 36 किलो में दीक्षा, 40 किलो में इनायत प्रथम रहे।
विज्ञापन

600 मीटर बालिका बाधा दौड़ में गरिमा प्रथम, बबीता द्वितीय, एकता तृतीय स्थान पर रही। 800 मीटर बालिका दौड़ में करिश्मा प्रथम, जिज्ञासा द्वितीय और अंशिका तृतीय रही। 80 मीटर बाधा दौड़ में कनिका सहाय प्रथम, नमिता जोशी द्वितीय और अंजलि कापड़ी तृतीय स्थान पर रही। इस दौरान मुख्य अतिथि कर्नल डीके यादव, प्राचार्य अरविंद कुमार, घनश्याम बादल, प्रियंका सिंघल, किशन सिंह राणा, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed