{"_id":"68d2e30709004def560786d5","slug":"after-ganeshpur-the-roads-in-ganesh-vihar-have-caved-in-roorkee-news-c-5-1-gkp1010-795869-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: गणेशपुर के बाद अब गणेश विहार की सड़कों में हुआ धंसाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: गणेशपुर के बाद अब गणेश विहार की सड़कों में हुआ धंसाव
विज्ञापन
रुड़की। शहर में सीवर चैंबर और सड़काें के धंसने का सिलसिला जारी है। एक दिन पहले गणेशपुर में सड़क धंसने और दो मकानों में दरारें आने के बाद अब एक अन्य कॉलोनी गणेश विहार में सड़क कई फीट धंस गई है। भीतर झांकने पर चैंबर का पानी बहता दिखाई दे रहा है। इसके आसपास के लोगों को मकानाें के धंसने और दरारें आने का डर सताने लगा है।
बता दें कि विगत सोमवार को नगर निगम के गणेशपुर क्षेत्र की सड़क एकाएका करीब चार फीट नीचे धंस गई थी और दो मकानों में दरारें आ गई थी। इसी तरह मंगलवार को निगम क्षेत्र की गणेश विहार कॉलोनी में चैंबर के बराबर में तीन से चार फीट सड़क धंस गई और चैंबर से जमीन के भीतर बह रहा पानी साफ दिखाई देने लगा। अब इस गड्ढे में गिरकर हादसा होने का खतरा बढ़ गया है। यही नहीं इसकी मरम्मत जल्द नहीं हो पाई तो यह और परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है। सूचना मिलने पर पार्षद संजीव तोमर मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क धंसने के कारण आवागमन में कठिनाई हो रही है और बच्चों व बुजुर्गों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने नगर निगम से तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत करने की मांग की है। बता दें कि करीब एक माह पहले डीएवी रोड भी इसी तरह धंसी थी जिसमें एक ट्रैक्टर ट्राली गिरकर पलट गई थी।
-- -- -- -- -- -
पानी को तरसी 20 हजार से अधिक की आबादी
- सड़क धंसने के बाद यहां से गुजर रही पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। शाम करीब पांच बजे से जल संस्थान के कर्मचारी लाइन को ठीक करने पहुंचे। लाइन ठीक करने के लिए पानी की सप्लाई बंद करनी पड़ी। जिसके कारण गणेशपुर से लेकर रामनगर तक पानी आपूर्ति बंद हो गई। जिसके चलते करीब 20 हजार की आबादी को शाम की शिफ्ट में पानी नहीं मिल पाया। यहां तक पीने की जरूरत को पूरा करने के लिए लोग इधर-उधर दौड़ते नजर आए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
धंस रही एडीबी की करोड़ों रुपये में बिछाई गई सीवर लाइनें
सड़कों के बीचोंबीच पांच साल पहले एडीबी ने करोड़ों की लागत से सीवर लाइन बिछाई थी। इस कार्य की गुणवत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले कुछ सालों में धंसाव होने के कारण चार मकान जमींदोज हो चुके हैं। जबकि बारिश के दौरान हर साल सड़कें इसी तरह धंस जाती है। इससे पूरी योजना पर सवाल उठ रहे हैं।