फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   After 17 years, children of Raupravi Padav will study in their own building.

Roorkee News: 17 साल बाद अपने भवन में पढ़ेंगे राउप्रावि पड़ाव के बच्चे

Tue, 14 Nov 2023 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
After 17 years, children of Raupravi Padav will study in their own building.
I
विज्ञापन

IIभवन जर्जर होेने के कारण उधार के भवन में चल रही थीं कक्षाएं
I
I
I
Iराजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पड़ाव को 17 साल बाद अपना भवन मिलने जा रहा है। अब इस विद्यालय के बच्चे अपने भवन में पढ़ाई कर सकेंगे।
I
Iपुरानी तहसील स्थित पड़ाव में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर होने के चलते इस विद्यालय के बच्चों को वहीं समीप ही स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट कर दिया था। पिछले 17 साल से यह विद्यालय राजकीय प्राथमिक विद्यालय में ही संचालित हो रहा है। विद्यालय का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही निर्माण कार्य के पूरा होने की उम्मीद है।
I
I
I
Iविद्यालय की प्रधानाध्यापिका शिखा गोयल ने बताया कि जल्द ही भवन का निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। उनके विद्यालय में फिलहाल 125 बच्चे पढ़ते हैं। राजकीय प्राथमिक विद्यालय के दो कमरों में उनका विद्यालय फिलहाल संचालित है। कमरे कम होने के चलते बच्चों को पढ़ाने में काफी परेशानी आती है। अब विद्यालय को नया भवन मिल जाएगा।
विज्ञापन

I
Iएनओसी के चलते अटका कई माह काम
I
I
I
Iराजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पड़ाव का भवन अब तक तैयार हो चुका होता लेकिन एनओसी न मिलने के कारण काम रुका रहा। शिक्षा विभाग ने विद्यालय निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की पहली किस्त जारी की थी लेकिन जैसे ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई तो नगर निगम ने इस पर रोक लगा दी। निगम का कहना था कि जिस भूमि पर यह विद्यालय बनाया जा रहा है। वह भूमि निगम की है। शासन की अनुमति के बिना इस पर काम शुरू नहीं हो सकता है। निर्माण कार्य देरी से शुरू होने पर 10 लाख रुपये की पहली किस्त लैप्स हो गई थी। हालांकि बाद में काफी जद्दोजहद के बाद निर्माण कार्य शुरू हो सका।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed