फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Administrative team arrived to measure the disputed land

Roorkee News: विवादित जमीन की पैमाइश करने पहुंची प्रशासनिक टीम

Wed, 14 Jun 2023 11:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Administrative team arrived to measure the disputed land
झबरेड़ी गांव में बिजली का खंभा लगाने को लेकर जमीन का विवाद इतना बढ़ गया कि प्रशासनिक टीम को हस्तक्षेप करना पड़ा। मौक़े पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे।
विज्ञापन




झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेड़ी गांव में जोध सिंह व वीरेंद्र सिंह के बीच पोल लगाने को लेकर जमीन विवाद चल रहा है। इसको लेकर गांव में झगड़ा भी हो चुका है और दोनों तरफ तनाव की स्थिति बनी हुई है। सोमवार को गांव में बनी तनाव की स्थिति को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेते हुए प्रशासनिक टीम मंगलवार को झबरेड़ी गांव में पैमाइश के लिए पहुंची। टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन




जोध सिंह पक्ष ने सरहद से पैमाइश करने की मांग रखी जबकि वीरेंद्र पक्ष ने चकरोड से पैमाइश करने को कहा। इस पर प्रशासनिक टीम ने ग्राम प्रधान राजनीश को एक सप्ताह का समय दिया कि दोनों पक्षों के दो-दो आदमी चुनकर मामले को रजामंदी से निपटाएं। इसके बाद प्रशासनिक टीम लौट गई। इसी के साथ गांव के कुछ लोगों ने ग्राम पंचायत की जमीन पर खड़े पेड़ काटने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। इस संबंध में भी प्रशासनिक टीम ने ग्रामीणों से जानकारी ली। प्रशासनिक टीम में रुड़की क्षेत्र के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, तहसीलदार, कानूनगो, पटवारी, पीडब्ल्यूडी की टीम, विद्युत विभाग की टीम व पुलिस बल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed