{"_id":"61ab8111099a984a2d733887","slug":"additional-commissioner-checked-the-record-in-the-block-roorkee-news-drn397846220","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण, चेक किए रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवानपुर ब्लाक में निरीक्षण करते अपर आयुक्त ग्राम्य विकास रोशन लाल।
- फोटो : ROORKEE
Link Copied
अपर आयुक्त ग्राम्य विकास ने ब्लॉक पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक में रिकार्ड चेक किए और कर्मचारियों को समय पर विकास कार्य करने के निर्देश दिए। वहीं, अपर आयुक्त के औचक निरीक्षण से ब्लॉक परिसर में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन
शनिवार को पौड़ी से अपर आयुक्त ग्राम्य विकास रोशन लाल औचक निरीक्षण के लिए ब्लॉक परिसर पहुंचे। अपर आयुक्त को देख अधिकारियों और कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए। इस दौरान उन्होंने बीडीओ कुसुम डोबरियाल के कार्यालय में बैठकर विकास कार्यों और रिकार्ड रजिस्टरों का निरीक्षण किया। अपर आयुक्त रोशन लाल ने बताया कि मनरेगा के अंतर्गत अधूरे पड़े कार्यों को 2020 व 2021 के दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वर्ष 2020 व 2021 और 2021 व 2022 के लक्ष्यों के आधार पर आवंटित आवासों को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा विधायक निधि अवशेष धनराशि से वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पूर्ण खर्च करने के निर्देश भी दिए गए। वहीं, निरीक्षण के दौरान अर्जित अवकाश लेखा में दिसंबर 31 तक कार्यालय अध्यक्ष के हस्ताक्षर नहीं पाए गए। इस पर इसे पूरे करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर उदय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।