फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Action will be taken if there is negligence in duty: SSP

ड्यूटी में लापरवाही बरती तो होगी कार्रवाई: एसएसपी

Mon, 26 Sep 2022 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:57 AM IST
सार

इस दौरान निर्वाचन अधिकारी बिहारी लाल पैन्यूली, बीडीओ शिव प्रकाश थपलियाल, एडीओ पंचायत बनेश कुमार, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी कृष्णपाल सैनी, फरीद अहमद, हरीश गर्ग, मुस्तकीम आदि शामिल रहे। रविवार को मंगलौर गुड मंडी परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में एसएसपी\/डीआईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत एवं सीडीओ प्रतीक जैन मंगलौर गुड़ मंडी परिषद में बनाए गए स्ट्रांग रूम में पहुंचे। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों व कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
Action will be taken if there is negligence in duty: SSP

विस्तार

डीएवी इंटर कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम का एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत, सीडीओ प्रतीक जैन, एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल, एसडीएम विजयनाथ शुक्ला, सीओ विवेक कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। एसएसपी और सीडीओ ने मत पेटियां जमा करने के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मतदान केंद्रों और मतगणना स्थल पर हर समय अधिकारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। मतदान के दौरान यदि बैलेट पेपर या अन्य किसी सामान की कमी पाई गई तो इसकी जिम्मेदारी पीठासीन अधिकारी और उसकी पूरी पार्टी की होगी। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी बिहारी लाल पैन्यूली, बीडीओ शिव प्रकाश थपलियाल, एडीओ पंचायत बनेश कुमार, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी कृष्णपाल सैनी, फरीद अहमद, हरीश गर्ग, मुस्तकीम आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम और मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने चुनाव में लगे कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। रविवार को मंगलौर गुड मंडी परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में एसएसपी/डीआईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत एवं सीडीओ प्रतीक जैन मंगलौर गुड़ मंडी परिषद में बनाए गए स्ट्रांग रूम में पहुंचे। इसके अलावा एसपी देहात परमिंदर सिंह डोबाल, एसडीएम विजयनाथ शुक्ला भी पहुंचे। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों व कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed