फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Action will be taken against those who do not get license for crushers

Roorkee News: कोल्हुओं का लाइसेंस नहीं बनवाने वालों पर होगी कार्रवाई

Wed, 22 Nov 2023 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who do not get license for crushers
हरिद्वार में संचालित 300 कोल्हुओं में से केवल 132 ने बनवाया लाइसेंस
विज्ञापन

खांडसारी विभाग ने लाइसेंस के लिए सात दिन का समय

संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। हरिद्वार में बिना लाइसेंस बनवाए कोल्हुओं का संचालन करने वालों को खांडसारी विभाग ने लाइसेंस बनवाने के लिए एक सप्ताह का नोटिस जारी किया है। निर्धारित समय में लाइसेंस नहीं बनवाने वालों पर विभाग कार्रवाई करेगा।
इस समय हरिद्वार में 300 से अधिक पावर खड़ा कोल्हुओं का संचालन किया जा रहा है। कुछ साल पहले तक इनके संचालन के लिए किसी लाइसेंस या अनुमति की जरूरत नहीं होती थी लेकिन दो साल पहले कोल्हू स्वामियों के हितों को ध्यान में रखते हुए खांडसारी लाइसेंसिंग नीति के तहत लाइसेंस अनिवार्य कर दिया गया है। लाइसेंस बनवाने के लिए कोल्हू स्वामियों को खांडसारी निरीक्षक कार्यालय हरिद्वार में आवेदन करना होता है।
विज्ञापन

सहायक चीनी आयुक्त सुप्रिय मोहन ने बताया कि पिछले वर्ष जब आदेश आए थे तो उस समय गन्ना सीजन समाप्ति की ओर था। हालांकि उस दौरान भी 57 कोल्हू स्वामियों ने लाइसेंस बनवा लिया था। इस वर्ष शुरू से ही कोल्हू स्वामियों को लाइसेंस बनवाने के लिए कहा जा रहा है। इसके बावजूद अब तक केवल 132 कोल्हू स्वामियों ने लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अन्य कोल्हू स्वामी लाइसेंस बनवाने को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसी स्थिति में शेष बचे हुए कोल्हू स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस में इन्हें लाइसेंस के लिए आवेदन करने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। इस समय तक किसी ने आवेदन नहीं किया तो इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed