{"_id":"6548de6d51d1bef1460d9ba0","slug":"action-will-be-taken-against-those-setting-up-firecracker-shops-without-permission-roorkee-news-c-37-1-sdrn1036-12905-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बिना अनुमति पटाखों की दुकान लगाने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बिना अनुमति पटाखों की दुकान लगाने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
फोटो समाचार
थाना प्रभारी ने दीपावली के मद्देनजर व्यापारियों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
भगवानपुर। पुलिस ने दीपावली के मद्देनजर पटाखा व मिष्ठान विक्रेताओं के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान किसी भी प्रकार का कानूनी उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की भी चेतावनी दी।
सोमवार को भगवानपुर प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह तनवार ने थाना परिसर में दीपावली के त्योहार के मद्देनजर कस्बे व देहात क्षेत्र के प्रतिष्ठान व पटाखा विक्रेताओं के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि पटाखों की दुकान भगवानपुर के मुख्य बाजार में रामलीला ग्राउंड में ही लगाने के निर्देश दिए। कहा कि सभी पटाखा विक्रेता अपनी-अपनी दुकानों को लगाने के लिए एसडीएम से अनुमति और लाइसेंस लेकर ही दुकानें लगाए। मिठाई विक्रेताओं को भी हिदायत दी गई।
उन्होंने कहा कि मुख्य बाजार में अंदर कोई भी चार पहिया वाहन नहीं जाएगा। चार पहिया वाहन रोकने के लिए पुलिस तहसील के पास सिकरोढा मार्ग पर मनोकामना मंदिर पर व कस्बे के पास इमलीरोड से आने वाले चार पहिया वाहनों को रोकने के लिए रविदास मंदिर के पास बेरिकेडिंग लगाई जाएगी। ताकि मुख्य बाजार में चार पहिया वाहनों पर रोक लग सके। इस दौरान सुनिल बंसल, राकेश कुमार, शुभम, मांगेराम, शमसाद, परवेज आदि उपस्थित रहे।