फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Action will be taken against those selling adulterated goods in the Dargah area

Roorkee News: दरगाह क्षेत्र में मिलावटी सामान बेचने वालों पर होगी कार्रवाई

Sat, 17 Jan 2026 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those selling adulterated goods in the Dargah area
दरगाह क्षेत्र में मिलावटी खाद्य सामग्री और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के सीईओ ने सख्त रुख अपनाया है। वक्फ दरगाह पिरान कलियर ने दरगाह क्षेत्र के सभी दुकानदारों, होटल संचालकों और मेडिकल स्टोर संचालकों को एक सप्ताह के भीतर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


वक्फ दरगाह कार्यालय की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया है, कि दरगाह में आने वाले जायरीनों और स्थानीय लोगों की ओर से शिकायत की गई थी कि क्षेत्र में खाद्य सामग्री में मिलावट की जा रही है। होटल संचालक खाने की गुणवत्ता का ध्यान नहीं रख रहे हैं और कुछ मेडिकल स्टोरों पर नशीली व प्रतिबंधित दवाएं बेची जा रही हैं। इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने स्पष्ट किया कि सभी दुकानदार, होटल संचालक और मेडिकल स्टोर संचालक एक सप्ताह के भीतर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करें। मेडिकल स्टोर संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह किसी भी प्रकार की नशीली या प्रतिबंधित दवाएं अपने स्टोर पर न रखें। एक सप्ताह बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों और स्वयं उनकी ओर से संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed