फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Action warning for not taking charge

कार्यभार ग्रहण न करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी

Fri, 30 Aug 2019 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Action warning for not taking charge
जिला परियोजना अधिकारी सर्व शिक्षा अभियान ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने नारसन व रुड़की ब्लॉक के बीआरसी, सीआरसी, सीआरपी व बीआरपी को तुरंत कार्य मुक्त होकर तत्काल तैनाती विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए हैं। वहीं ऐसा न करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, सालों राज्य परियोजना कार्यालय के आदेश पर बीआरपी-सीआरपी, बीआरसी, सीआरसी की व्यवस्था समाप्त कर दी गई थी। वहीं बीआरपी के कार्यों का दायित्व संबंधित उप शिक्षाधिकारी व सीआरपी का दायित्व नजदीकि विद्यालय के प्रधानाचार्यों को दिया गया था। जिला परियोजना अधिकारी सर्व शिक्षा अभियान ब्रह्मपाल सिंह सैनी के जारी आदेश पत्र के अनुसार रुड़की व नारसन ब्लॉक में बीआरपी, सीआरपी, बीआरसी, सीआरसी पद मुक्त होकर जिला मुख्यालय नहीं आए है। वहीं चिकित्सा अवकाश की आड़ में घर पर बैठे हैं। जिला परियोजना अधिकारी ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने बीआरपी, सीआरपी, बीआरसी, सीआरसी अरुण कुमार, संदीप कुमार, प्रदीप कुमार, चंद्र शेखर, मनोज कुमार, अमित कुमार, रूपेश कुमार, साजिद कमाल को तुरंत तैनाती के विद्यालय में कार्यभार गृहण करने के आदेश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं किया जाता है, तो नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed