{"_id":"69dcd674bbae93e9270b0ba7","slug":"accused-smuggling-suspects-caught-while-transporting-smack-delivery-roorkee-news-c-5-1-drn1027-945080-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: स्मैक की डिलीवरी लेकर जा रहे आरोपी तस्कर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: स्मैक की डिलीवरी लेकर जा रहे आरोपी तस्कर पकड़े
विज्ञापन
लक्सर क्षेत्र से स्मैक की डिलीवरी लेकर जा रहे दो आरोपी तस्करों को पुलिस ने घेराबंदी कर अलग-अलग स्थानों पर पकड़ लिया। दोनों से 11.52 ग्राम स्मैक बरामद की गई। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया है।
लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि रविवार को मादक पदार्थ तस्करों के स्मैक खरीदने के लिए क्षेत्र में आने की सूचना मिली थी। सूचना पर दो टीमों का गठन कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। पुलिस टीमों ने देर रात तक घेराबंदी की। देर रात को उपनिरीक्षक दीपक चौधरी की टीम ने मुबारिकपुर की ओर से आने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर एक बाइक सवार को पकड़ लिया।
आरोपी से 7.44 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम समीर पाल निवासी रेशम माजरी कोतवाली डोईवाला बताया। पूछताछ में उससे मिली जानकारी पर उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में दूसरी पुलिस टीम ने डोसनी फ्लाईओवर के पास से एक अन्य युवक को पकड़ लिया। आरोपी से 4.8 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम नितेश कुमार निवासी रेशम माजरी बताया। कोतवाली लाकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने लादपुर निवासी एक व्यक्ति से स्मैक खरीदने की जानकारी दी। अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। उन्हें स्मैक उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की भी तलाश की जा रही है।