फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Accused of misdemeanor by pretending to marry

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

Fri, 30 Aug 2019 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
Accused of misdemeanor by pretending to marry
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने हिमाचल प्रदेश निवासी एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और उसकी फर्म में चालीस प्रतिशत हिस्सा देने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह एक प्राईवेट कंपनी में नौकरी करती है। इसके अलावा उसने 2014 में एक फर्म भी रजिस्ट्रर्ड कराई है। जिसकी वह संचालिका है। युवती ने तहरीर में बताया गया है कि नौकरी के दौरान करीब दो साल पहले सोलन, हिमाचल प्रदेश के एक व्यक्ति से उसकी जान पहचान हो गई। इसके बाद उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जब उसने शादी करने पर जोर दिया तो उक्त व्यक्ति ने बताया कि वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। इसके बाद वह उसे डरा धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। यहीं नहीं उक्त व्यक्ति ने 27 अगस्त को रुड़की स्थित अपने किराये के मकान पर जबरन दुष्कर्म किया और अब वह उसकी फर्म में चालीस प्रतिशत की हिस्सेदारी मांग रहा है। ऐसा न करने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed