{"_id":"67226f541ffe8f8469010254","slug":"accused-of-extorting-lakhs-by-cheating-in-the-name-of-land-roorkee-news-c-5-1-drn1027-537222-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: जमीन के नाम पर धोखाधड़ी कर लाखों ऐंठने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: जमीन के नाम पर धोखाधड़ी कर लाखों ऐंठने का आरोप
विज्ञापन
एक युवक ने एक व्यक्ति पर जमीन के नाम पर धोखाधड़ी कर रुपये ऐंठने और झूठा केस दर्ज कराने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति लगातार उसकी और परिवार की छवि धूमिल करने का काम कर रहा है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
थाना बहादराबाद के बढेड़ी राजपुताना निवासी फैसल ने पिरान कलियर में प्रेसवार्ता कर बताया कि थाना बहादराबाद शांतरशाह निवासी एक व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई थी। उसने बताया था कि एक जमीन बिक रही है। वह जमीन खरीदते हैं तो सस्ते दाम पर मिल जाएगी। विश्वास में आकर वह जमीन खरीदने के लिए तैयार हो गए। साथ ही तीन किस्तों में 88.50 लाख रुपये भी एडवांस में दे दिए थे। इसके बाद उन्होंने उक्त व्यक्ति से जमीन का बैनामा करने की बात कही।
आरोप लगाया कि बैनामा करने के नाम पर वह बहानेबाजी करने लगा। इस बीच उन्हें शक हुआ और जमीन की जानकारी निकाली। जानकारी लेने पर पता चला कि उक्त जमीन पर विवाद चल रहा है। इस पर उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि इस पर उक्त व्यक्ति ने उल्टा उनके ऊपर ही फर्जी केस दर्ज करा दिया। आरोप है कि उक्त व्यक्ति लगातार उनकी और परिवार की छवि खराब कर रहा है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर बहादराबाद में हमला कर दिया था। इसका उन्होंने केस भी दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि वह लगातार उन्हें और परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।