फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Accusation of raping a girl in the name of getting her a job, case registered

Roorkee News: नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से दुष्कर्म का आरोप, केस

Sat, 21 Dec 2024 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Accusation of raping a girl in the name of getting her a job, case registered

विज्ञापन
-सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच



सिडकुल थाना क्षेत्र में युवती को कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर ले जाकर चाय में नशीली दवाई पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। अश्लील वीडियो में बनाकर सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म सहित मुकदमा दर्ज कर लिया है।



पुलिस के अनुसार, युवती ने शिकायत देकर बताया कि वह एक कंपनी में नौकरी करती है। पहले दूसरी कंपनी में काम करने वाली उसकी परिचित युवती ने अपने जानकार अंकित के जरिए नौकरी लगवाने की बात कही थी। 14 दिसंबर को मोबाइल पर संपर्क होने पर अंकित ने उसे राजा बिस्कुट कंपनी के पास बुलाया। वहां पहुंचने पर अंकित उसे अपनी बाइक बैठाकर कंपनी में ले जाने की बात कहकर ले गया।
विज्ञापन




आरोप है कि रास्ते में उसने कहा कि उसके किराए के कमरे पर चलते हैं, वहां उसकी सहेली भी मिल जाएगी। इसके बाद सब एक साथ कंपनी जाएंगे। विश्वास कर उसके कमरे पर चली गई। जहां उसकी दोस्त नहीं मिली। आरोप है कि अंकित ने उसे चाय पिलाई, जिसे पीकर बेहोश हो गई। इसके बाद अंकित ने दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो बना ली। उसे वापस राजा बिस्कुट चौक पर ही छोड़कर चला गया। 16 दिसंबर को फिर से उसे कॉल कर अपने पास आने की बात कही। मना करने पर अश्लील वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दी। उसकी और जीजा की हत्या करवाने की धमकी दी। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed