फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Accountants kept questioning their money with passbook

पासबुक लेकर अपने पैसे के लिए सवाल करते रहे खाताधारक

Tue, 28 Jan 2020 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Accountants kept questioning their money with passbook
लक्सर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा निरंजनपुर में अपने खाते की जानकारी लेने के लिए उमड़ी ग्रामी? - फोटो : ROORKEE
पंजाब नेशनल बैंक के निरंजनपुर गांव स्थित शाखा में खातों में जमा रकम में गड़बड़ी की सूचना पर बैंक के बाहर भीड़ जुट गई। हंगामे की आशंका को देखते हुए बैंक अधिकारियों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा संभाली। गड़बड़ी से गुस्साए ग्राहक अपनी रकम को लेकर इस कदर आशंकित थे कि बार-बार यही पूछते रहे, ‘आखिर कहां गए हमारे पैसे’? बैंक अधिकारी बामुश्किल उन्हें समझा सके।
विज्ञापन

ग्रामीणों का एक ही सवाल था, कि जब उनके पैसे बैंक में ही सुरक्षित नहीं, तो आखिर कहां सुरक्षित रहेंगे। अधिकारियों ने बैंक की तरफ से परेशानी खड़ी होने की बात कहते हुए जांच के बाद सारा मामला सुलझाने की बात कह किसी तरह उन्हें घर भेजा। ग्रामीणों के हटने के बाद ही अधिकारियों की जान में जान आई। उधर, बैंक ही नहीं आस पास ही यह मामला चर्चा का विषय बना रहा। हर कोई मामले में एक से अधिक कर्मचारियों की संलिप्तता की बात कर रहा था।
विज्ञापन

-----
इनके समेत कई खाते से हुई रकम ट्रांसफर
रामकुमार पुत्र रोढू निवासी निरंजनपुर 1.50 लाख
धर्मपाल पुत्र सुंडा निवासी केवलपुरी 3.00 लाख
मल्लू पुत्र धर्मपाल 3.00 लाख,
कुसुम पत्नी सुनील निवासी निरंजनपुर 2.50 लाख
मांगेराम निवासी खानपुर 1.40 लाख
काशीराम 4. 44 लाख
रामकुमार निरंजनपुर 1.62 लाख,
रेशम निवासी कंकरखाता 3.50 लाख
सोमवीर 5.00 लाख
राजेन्द्र निवासी निरंजनपुर 50 हजार।
रामनिवास निवासी कंकरखाता 2.20 लाख,
कर्ण सिंह कंकरखाता 5.68 लाख
-----
...तो एसआईटी कर सकती है बैंक गड़बड़ी की जांच
एक करोड़ से अधिक पहुंचा आंकड़ा तो गठित की जाएगी टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की।
लक्सर के एक बैंक में खाता धारकों के खाते से लाखों रुपये ट्रांसफर करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आशंका जताई जा रही है कि बैंक से करीब एक दर्जन से भी अधिक खाता धारकों के खाते से रुपये ट्रांसफर किये गए हैं। ऐसे में अगर एक करोड़ से अधिक तक मामला पहुंचता है तो इसकी जांच एसआईटी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव निरंजनपुर में पीएनबी बैंक में शनिवार को एक दम्पति के खाते से करीब तीन लाख रुपये ट्रांसफर होने का मामला सामने आया था। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। आशंका जताई जा रही है कि इस मामले में बैंक कर्मचारियों की संलिप्तता हो सकती है। अगर जांच एसआईटी करती है तो कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।
बैंक में ग्राहकों के खातों में की गई हेराफेरी का मामला लाखों से ऊपर पहुंच रहा है। मामले की जांच पड़ताल के लिए एसआईटी की टीम गठित की जा सकती है।
-बृजपाल सिंह, रायसी चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed