फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ABVP removes barricades of IIT Gate

नॉनवेज के विरोध में अभाविप का प्रदर्शन, नारेबाजी

Tue, 06 Sep 2022 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
ABVP removes barricades of IIT Gate
आईआईटी रुड़की की मैस में जबरन मांसाहारी खाना बनाने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने गेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने गेट के आगे लगे बैरिकेड को उठाकर फेंक दिया और मेन गेट की ओर बढ़ने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका था तो धक्कामुक्की हो गई।
विज्ञापन

रुड़की आईआईटी के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन के दौरान अभाविप के जिला प्रमुख गीतेंद्र सैनी ने बताया कि जानकारी में आया है कि आईआईटी के अंदर स्थित मैस में नॉनवेज बनाया जा रहा है। उसका आईआईटी के छात्र विरोध कर रहे हैं और पिछले दिनों आईआईटी के छात्रों ने धरना भी दिया था। उन्होंने कहा कि छात्रों का इस प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यकर्ता गोविंद पाल का कहना था कि यदि आईआईटी प्रबंधन को नॉनवेज खाने वाले छात्रों के लिए अलग से मैस में भोजन बनाना चाहिए। एक ही मैस में दोनों प्रकार का भोजन बनाया जाना उचित नहीं है। इस दौरान छात्रों ने आईआईटी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसी बीच छात्रों ने गेट के अंदर घुसने के लिए बाहर लगे बैरिकेड को उठाकर फेंक दिया। इस पर आईआईटी के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका था तो धक्कामुक्की शुरू हो गई। इसके बाद मौके पर डीन प्रो. एमके बरुआ ने कार्यकर्ताओं की बात सुनी और समस्या के समाधान के लिए विचार किए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हो सका। इस मौके पर आकाश गौतम, रवि सैनी, रवि पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed