फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Absconding accused arrested under Cow Protection Act

Roorkee News: गोवंश संरक्षण अधिनियम में फरार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 03 Jan 2026 05:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
Absconding accused arrested under Cow Protection Act
गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहे आरोपी फिरोज उर्फ फौजी निवासी जैनपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस एक आरोपी सनोवर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


28 नवंबर को पुलिस को टेंपो वाहन में संरक्षित पशुओं को मारने के लिए ले जाए जाने की सूचना मुखबिर से मिली थी। सूचना पर उपनिरीक्षक दीपक चौधरी ने पुलिस टीम के साथ डोसनी से मोहम्मदमपुर गांव की ओर जाने वाले मार्ग से एक टेंपो वाहन को पकड़ा था। इस दौरान पुलिस ने टेंपो में मौजूद सनोवर निवासी मुंडाखेड़ा खुर्द को पकड़ लिया था जबकि दो लोग मौके से भाग निकले थे।
विज्ञापन




वाहन से संरक्षित पशु बरामद किए गए थे। पूछताछ में सनोवर ने फरार लोगों में एक का नाम फिरोज उर्फ फौजी निवासी ग्राम जैनपुर खुर्द बताया था। प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजने के बाद पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही थी लेकिन वह ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा देता आ रहा था। इस बीच शनिवार को आरोपी के संबंध में ठोस जानकारी मिलने पर उपनिरीक्षक हरीश गैरोला ने कांस्टेबल रविंद्र और अक्षय के साथ एक ठिकाने पर दबिश देकर आरोपी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed