फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Abhinav instills communal harmony by giving land to gurudwara

गुरुद्वारे को जमीन दे अभिनव ने जगाई सांप्रदायिक सद्भावना की अलख

Fri, 17 Jul 2020 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Abhinav instills communal harmony by giving land to gurudwara
रुड़की स्थित नगला ईमरती गांव में दान दी गई जमीन पर गुरुद्वारे की निशानी साहिब रखते श्रद्धालु। - फोटो : ROORKEE
गुरुद्वारा के लिए जमीन देकर युवा अभिनव त्यागी ने समाज में सांप्रदायिक सद्भावना की अलख जगाई है। अभिनव के इस प्रयास को क्षेत्र के लोगों ने सराहा है। शुक्रवार को विधि विधान के साथ निशान साहिब की स्थापना की गई और लंगर वितरित किया गया।
विज्ञापन

नगला इमरती निवासी अभिनव त्यागी पेशे से प्रॉपर्टी डीलर हैं। अभिनव त्यागी के अनुसार, बचपन से ही उन्हें गुरुद्वारे जाने शौक था। उनके मन में बात आई कि नगला इमरती में ही गुरुद्वारा बनवाएं। इसके लिए उन्होंने रामनगर गुरुद्वारे कमेटी के इंद्रजीत सिंह समेत अन्य लोगों से संपर्क किया और गांव में गुरुद्वारा के लिए जमीन देने की इच्छा जाहिर की। इस पर रामनगर गुरुद्वारे कमेटी के लोग मान गए। इसके बाद उन्होंने गांव के पास ही 1300 फीट जमीन गुरुद्वारे के नाम कर दी। शुक्रवार को विधिवत तरीके से निशान साहिब की स्थापना की गई। इस दौरान लालकुर्ती गुरुद्वारे के प्रबंधक हरनके सिंह, इंद्रजीत सिंह, आशु राणा, पारित शर्मा, मनोज त्यागी, अंकुर समेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed