फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A young man who went to guard the farm died under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Fri, 19 Jun 2020 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
A young man who went to guard the farm died under suspicious circumstances
सुल्तानपुर। रात में खेत की रखवाली करने गए युवक का शव टांड (मचान) में फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण पता चलेगा।
विज्ञापन

भोगपुर गांव निवासी लवकुश (21) पुत्र कलीराम का गांव के पास ही खेत है। लवकुश ने खेत में फसल की रखवाली के लिए लकड़ी का टांड (मचान) बना रखा है। ग्रामीणों के अनुसार, लवकुश बृहस्पतिवार रात आठ बजे घर से फसल की रखवाली के लिए खेत गया था। सुबह देर तक घर नहीं पहुंचने पर पिता कलीराम उसे देखने खेत गए। वहां लवकुश को टांड के नीचे फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर अन्य परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। साथ ही मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे भिक्कमपुर चौकी प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed