{"_id":"697e03f64b77f98bc80ea1ba","slug":"a-young-man-was-held-hostage-and-beaten-up-at-a-sugarcane-crusher-roorkee-news-c-5-1-drn1027-891032-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: गन्ना कोल्हू में युवक को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: गन्ना कोल्हू में युवक को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी गांव में पतंग उड़ाने के लिए हुए मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। एक युवक को गांव के कुछ दबंगों ने रास्ते से उठाकर बंधक बनाया और गन्ना कोल्हू पर ले जाकर लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर आठ हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी गांव निवासी मनोज ने पुलिस को बताया कि 24 जनवरी को गांव में पतंग उड़ाने के दौरान रवि और सनोज की गांव के ही सोनी के साथ कहासुनी हो गई थी। उस समय ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था।
आरोप है कि 26 जनवरी की दोपहर करीब 1:30 बजे जब पीड़ित रवि शुगर मिल से मजदूरी कर खाना खाने घर लौट रहा था तभी लिब्बरहेड़ी गेट के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसे घेर लिया। आरोपी उसे गन्ना कोल्हू में ले गए। पीड़ित के मुताबिक वहां उसे जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया।
विज्ञापन
शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद रवि को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया जा सका था। घटना के बाद पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है। पीड़ित पक्ष के भाई मनोज का कहना है कि वह अब तक रवि के उपचार में व्यस्त था। इस कारण रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हुई है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सोनी, बाबू, हैदर, समीर, चान्दू, सुहैल, जानी, आवेश निवासी लिब्बरहेड़ी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।