फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A young man fell at the gate while plucking berries, rebar entered his hand

Roorkee News: जामुन तोड़ते समय गेट पर गिरा युवक, हाथ में घुसा सरिया

Tue, 27 Jun 2023 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
A young man fell at the gate while plucking berries, rebar entered his hand
पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहा एक युवक पैर फिसलने से गेट पर जा गिरा। जिससे उसके हाथ में नुकीला सरिया घुस गया। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने कटर से काटकर सरिये सहित हाथ निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


रुड़की के मच्छी मोहल्ला निवासी मोहम्मद जावेद (27) सोमवार की दोपहर नेहरु स्टेडियम के पास जामुन के पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहा था। इस बीच उसका अचानक पैर फिसल गया और वह पेड़ के नीचे लगे गेट पर आकर गिर गया। जिससे उसके एक हाथ में गेट का नुकीला सरिया घुस गया। सरिया घुसने पर उसने चीख पुकार मचा दी। चीख पुकार सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे और उसका हाथ निकालने का प्रयास किया, लेकिन हाथ नहीं निकल पाया। जिसके बाद कटर से सरिया काटा गया। एंबुलेंस से जावेद को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद जावेद के हाथ से लोहे के सरिये का टुकड़ा निकाला। जावेद की नाजुक हालत को देखते हुए अस्पताल में ही भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed