फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A worker was injured after being hit by a car at Balawali intersection

Roorkee News: बालावाली तिराहे पर कार की चपेट में आकर श्रमिक घायल

Fri, 05 Sep 2025 07:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
A worker was injured after being hit by a car at Balawali intersection
काम पर जा रहा श्रमिक कार की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल के पिता कार चालक के घर शिकायत करने पहुंचे तो आरोप है कि उसके साथ अभद्रता कर उसे भगा दिया। ग्रामीण ने अब पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन




गिद्दावाली गांव निवासी पाल्ला ने बाजार चौकी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र सुशील लक्सर में मजदूरी करता है। तीन सितंबर को वह रोजाना की तरह अपने काम पर लक्सर आ रहा था। इस दौरान जब वह नगर में बालावाली तिराहे पर पहुंचा तो एक कार चालक ने तेजी और लापरवाही से कार चलाते हुए उसे चपेट में ले लिया। हादसे में सुशील का पैर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


पाल्ला के अनुसार इसपर वह कार चालक के बारे में जानकारी कर उसके घर शिकायत करने के लिए पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार कर उसे वहां से भगा दिया। किसी प्रकार उसने पैसे एकत्रित कर अपने पुत्र का उपचार शुरू कराया। ग्रामीण ने पुलिस से आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed