फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A woman died in a woman's womb in a fight

मारपीट में महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत

Sun, 14 Jun 2020 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
A woman died in a woman's womb in a fight
लक्सर। एक महिला ने ससुरालियों पर मामूली बात को लेकर मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि मारपीट के चलते महिला के पेट में पल रहे तीन महीने के बच्चे की मौत हो गई। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने प्रेम विवाह किया था। इसके चलते पति के परिवार वाले उसे पसंद नहीं करते हैं। उसका पति गांव में ही परचून की दुकान चलाता है। महिला का कहना है कि ननद के साथ उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद ननद और उसके बेटे ने पड़ोसी महिला के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोप है कि इस दौरान उसके पेट पर लात और घूंसे भी मारे गए, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। महिला के मुताबिक, अल्ट्रासाउंड में पता चला कि मारपीट के चलते उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed