फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A truck loaded with gravel overturned in a field in Piran Kaliyar, narrowly averting a major accident

Roorkee News: पिरान कलियर में बजरी से भरा ट्रक खेत में पलटा, बड़ा हादसा बचा

Tue, 03 Feb 2026 06:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
A truck loaded with gravel overturned in a field in Piran Kaliyar, narrowly averting a major accident
बेडपुर चौक के पास सोहलपुर रोड पर बजरी से लदा एक भारी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक खेत में पलट गया। हादसा उस समय हुआ जब ट्रक सोहलपुर की ओर से आ रहा था। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब छह बजे बजरी से भरा ट्रक सोहलपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह बेडपुर चौक के पास पहुंचा चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क से उतरकर पास ही स्थित चारे के खेत में पलट गया। ट्रक पलटने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन




हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन खेत में चारे की फसल को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोहलपुर रोड पर खनन से भरे ओवरलोड भारी वाहनों की लगातार आवाजाही बनी रहती है। इन वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण लगाने की मांग की है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed