फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A tractor-trolley loaded with sugarcane crushed a bike rider, resulting in his death

Roorkee News: गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को कुचला, मौत

Tue, 17 Feb 2026 11:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
A tractor-trolley loaded with sugarcane crushed a bike rider, resulting in his death
लक्सर-बालावाली मार्ग पर सोमवार देर रात गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बेटा बाल-बाल बच गया। उसे हल्की चोटें आईं हैं। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


रायसी क्षेत्र के पंडितपुरी गांव निवासी लोकेंद्र (40) के परिवार की महिला लक्सर में एक निजी अस्पताल में भर्ती है। सोमवार देर रात लोकेंद्र महिला और उसके साथ मौजूद तीमारदारों के लिए खाना लेकर अस्पताल आ रहे थे। बाइक पर उनके साथ उनका नाबालिग बेटा अनमोल भी था।
विज्ञापन




जब वह अकौढ़ा गांव की पुलिया के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रही गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही लोकेंद्र सड़क पर गिरे और ट्रैक्टर ने उन्हें चपेट में ले लिया। अनमोल दूसरी ओर गिरकर बाल-बाल बचा। उसे मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुुंची। पुलिस ने लोकेंद्र को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन और ग्रामीण भी मौके पर आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कार्रवाई की जा रही है।




हादसे की खबर सुन परिवार में मातम पसरा



हादसे में लोकेंद्र की मौत की खबर उनके घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। उनके पूरे परिवार में मातम पसर गया। परिजन ने बताया कि लोकेंद्र की चार बेटियां और एक बेटा है। उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत नहीं हैं। हादसे में बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। गांव में भी गमगीन माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed