{"_id":"6502085eeba809cc3d0cbd27","slug":"a-poster-competition-based-on-the-poets-of-hindi-literature-roorkee-news-c-5-1-drn1030-244536-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पोस्टर प्रतियोगिता में तक्षशिला प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पोस्टर प्रतियोगिता में तक्षशिला प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज में किया गया आयोजन
मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज में हिंदी पखवाड़ा के तहत हिंदी साहित्य के कवियों पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बुधवार को हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ.अनुपमा वर्मा के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान छात्राओं ने महादेवी वर्मा, मीराबाई, अनामिका, मुंशी प्रेमचंद, मृदुला गर्ग, कृष्णा सोबती, गीतांजलि पांडेय आदि के पोस्टर तैयार किए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तक्षशिला, अभिलाषा तोमर ने द्वितीय और मोनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विधि डाबरे मंतशा, मुस्तफा, शगुन ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। प्रबंधिका मिस जे सिंह व प्राचार्या डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ. अमित श्रीवास्तव, डॉ. पायल अग्रवाल, डॉ. नीतू, डॉ. पुष्पांजलि, राधिका रहीं। इस मौके पर डॉ. कोमल पंवार, वंदना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन