फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A fraud case has been filed against six accused

Roorkee News: छह आरोपियों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 25 Mar 2026 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
A fraud case has been filed against six accused
पुलिस ने जमीन बेचने के नाम पर राजस्थान निवासी एक व्यक्ति के साथ 9.60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। मंगलौर पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन




राजस्थान के जोधपुर निवासी सोमलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके साथ इकबालपुर के पास कुछ लोगों ने मिलकर जमीन का सौदा तय किया था। उसने करोड़ों रुपये की रकम भी उन लोगों के खातों में ट्रांसफर कर दी। जब बैनामा कराने की बारी आई तो उसको धमकी देकर टाल दिया गया। अब उसको न तो जमीन ही मिली है और न ही रकम लौटाई जा रही है।
विज्ञापन




करोड़ों का लेनदेन होने से पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। इस मामले की जांच मंगलौर पुलिस क्षेत्राधिकारी ने की। जांच के बाद बुधवार को छह आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि सचिन निवासी अमरपुर थाना भगवानपुर, हरविंदर, आशु, ब्रिजेश शुक्ला, समद समेत छह आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली-गलौज व धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed