{"_id":"66f0921321b39749e4088b34","slug":"a-farmer-has-sent-a-letter-to-the-chief-minister-complaini-roorkee-news-c-5-1-drn1030-508015-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पशु चिकित्सालय में लटका मिला ताला, सीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पशु चिकित्सालय में लटका मिला ताला, सीएम से की शिकायत
विज्ञापन
एक किसान ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर लक्सर पशु चिकित्सालय में सुबह नौ बजे ताला लटके होने शिकायत की है। किसान का कहना कि वह अपने पशुओं को खुरपका मुंहपका के टीकाकरण के लिए अस्पताल गया था, लेकिन अस्पताल बंद था।
तहसील क्षेत्र के किसान भगत सिंह पंवार ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि उसे जानकारी मिली थी कि पशुओं को खुरपका और मुंहपका से बचाने के लिए पशु चिकित्सालय में टीकाकरण किया जा रहा है। इसे देखते हुए वह दाबकी कलां गांव निवासी अपने एक रिश्तेदार के साथ रविवार सुबह नौ बजे लक्सर के पशु चिकित्सालय में गए थे। लेकिन यहां अस्पताल के गेट पर ताला लटका था। किसान ने बताया कि रविवार सुबह आठ से ग्यारह बजे तक एक कर्मचारी चिकित्सालय में ड्यूटी पर तैनात रहने चाहिए। किसान का आरोप है कि उसने इस बाबत एक अधिकारी को फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
किसान ने बताया कि उन्होंने अस्पताल में लटके ताले का फोटो खींचकर सीएम को भेजा है। उधर, राजकीय पशु चिकित्सालय लक्सर के प्रभारी डॉ. बीएस कठैत ने बताया कि एक कर्मचारी की ड्यूटी सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे तक थी। हो सकता है वह फील्ड में गए हो। फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी।