{"_id":"5f25aa948ebc3e63a145c4eb","slug":"a-dengue-larva-found-in-an-earthen-pot-feeding-the-bird-roorkee-news-drn351884057","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिड़िया को पानी पिलाने वाले मिट्टी के बर्तन में मिला डेंगू का लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिड़िया को पानी पिलाने वाले मिट्टी के बर्तन में मिला डेंगू का लार्वा
रुड़की स्थित योगी मंगलनाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की छत पर गमले में जमा पानी में मिले ड़े
- फोटो : ROORKEE
Link Copied
यदि इन दिनों आप पशु पक्षियों के लिए किसी बर्तन में पानी भरकर रख रहे हैं तो सावधान हो जाएं। इस तरह के किसी भी बर्तन में डेंगू का लार्वा पनप सकता है और आपके परिवार के लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसे ही एक मामला शनिवार को तब सामने आया जब रक्षाबंधन के कार्यक्रम में पहुंची नगर आयुक्त ने स्कूल की छत का निरीक्षण किया। इस दौरान एक गमले में और चिड़िया के लिए भरकर रखे गए पानी के बर्तन में डेंगू का लार्वा मिला। जिसे नष्ट करा दिया गया।
विज्ञापन
शनिवार को नगर आयुक्त नूपुर वर्मा मालवीय चौक के समीप योगी आदित्य मंगलनाथ सरस्वती इंटर कॉलेज में रक्षाबंधन पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने स्वदेशी जागरण मंच की महिलाओं के साथ डेंगू जागरूकता अभियान के तहत स्कूल की छत का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय की छत पर रखे गमले में भरे साफ पानी में डेंगू का लार्वा पाया गया। वहीं पक्षियों के लिए मिट्टी के बर्तन में भरकर रखे गए पानी में भी लार्वा मिला। उन्होंने पक्षियों के लिए रखे पानी को हर रोज बदलने की सलाह दी। साथ ही महिलाओं को डेंगू का लार्वा दिखाकर उसको पहचानना सिखाया। लार्वा को उनके सामने ही नष्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।