फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A case of attempt to murder has been registered against the attackers

Roorkee News: हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

Sun, 16 Nov 2025 05:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 05:31 PM IST
विज्ञापन
A case of attempt to murder has been registered against the attackers
बालावाली तिराहे के समीप युवक पर चलाई थी गोलियां
विज्ञापन




लक्सर। नगर में युवक पर गोलियां चलाने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। वारदात के बाद आरोपी फरार हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर दबिश दे रहीं हैं।

पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर की शाम नगर में बालावाली तिराहे के समीप बाइक सवार तीन युवकों ने मनीष निवासी ग्राम सेठपुर पर गोलियां चला दी थीं। मनीष के बाएं पैर और कमर के निचले हिस्से में दो गोलियां लगी थीं। गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

फिलहाल उसकी हालत खतरे के बाहर बताई गई है। मामले में मनीष के पिता मेनपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार शाम को मनीष अपने साथियों सागर, अमन और आनंद निवासी ग्राम झाबरी थाना पथरी के साथ लक्सर आया था। घर वापस लौटते समय बालावाली तिराहे के समीप पहले से घात लगाए आरोपी उज्ज्वल, आसू और विशाल उर्फ काली निवासीगण ग्राम खेड़ीकलां कोतवाली लक्सर ने मनीष पर गोली चला दी। मनीष को दो गोलियां लगीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेनपाल ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने करीब एक साल पहले भी मनीष पर गोली चलाई थी। लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि नामजद तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।


-----------

नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं। शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। -शेखर चंद सुयाल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed