फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A 12-year-old girl has disappeared from a brick kiln under suspicious circumstances

Roorkee News: ईंट भट्टे से 12 वर्षीय बालिका संदिग्ध हालात में लापता

Sun, 05 Apr 2026 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 05 Apr 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
A 12-year-old girl has disappeared from a brick kiln under suspicious circumstances
- पुलिस ने दर्ज की ई-प्राथमिकी, काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला सुराग
विज्ञापन



- पिता की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी
मंगलौर। कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर झंझेड़ी स्थित एक ईंट भट्टे से एक व्यक्ति की पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब बालिका का कुछ पता नहीं चला तो पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में ई-प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के मिलक मझारा, भानोरा निवासी नन्हे वर्तमान में मंगलौर के जैनपुर झंझेड़ी स्थित एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करता है। नन्हे ने पुलिस को बताया कि उसकी 12 वर्षीय पुत्री बीते 23 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे अचानक लापता हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पिता ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर से हर संभावित स्थान और रिश्तेदारों के यहा उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर ई-प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed