{"_id":"5a5ba2124f1c1ba1268b462c","slug":"91515954706-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकायेदारों से की लाखों की वसूली, कई के कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकायेदारों से की लाखों की वसूली, कई के कनेक्शन काटे
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। बिजली का बिल न चुकाने वालों की अब खैर नहीं है। विभाग ने इन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रविवार को विद्युत विभाग और राजस्व प्रशासन की टीम ने तहसील क्षेत्र में संयुक्त रुप से छापे मारकर कई बकाएदारों से वसूली की। जबकि 40 बकाएदारों के कनेक्शन काटे। इससे बकाएदारों में हड़कंप की स्थिति रही।
तहसील क्षेत्र में बिजली का बिल न भरने वालों की सूची लंबी है, लेकिन अब विभागीय अधिकारी सख्त हो गए हैं। जिन पर एक-एक लाख रुपये से अधिक का बिल बकाया है विभाग उन्हें किसी भी हालत में छोड़ने को तैयार नहीं है। सुबह विद्युत विभाग व राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रुप से अलावलपुर, रामपुर रायघटी, अकबरपुर ऊद, सुल्तानपुर में छापेमारी की। टीम में शामिल कर्मचारियों ने जैसे ही बकाएदारों के कनेक्शन काटने शुरू किए तो पूरे क्षेत्र के बिल न भरने वालों के कान खड़े हो गए। इस पर कुछ बकाएदारों ने मौके पर कर्मियों को बिल देने शुरू किए। कुछ बकाएदारों को दबोचने के लिए टीम ने दबिश भी दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान टीम ने एक लाख रुपये की वसूली की और 40 लोगों के कनेक्शन काटे। छापेमारी टीम में नायब तहसीलदार सुशील कुमार सैनी क्षेत्र के उपखंड अधिकारी के अलावा सुनील कुमार त्यागी, विजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।