{"_id":"6999f5fa89e974594c0ab0bd","slug":"85th-all-india-astrology-mahakumbh-to-be-held-in-roorkee-on-28th-roorkee-news-c-5-1-drn1027-906666-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: रुड़की में 85वां अखिल भारतीय ज्योतिष महाकुंभ 28 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: रुड़की में 85वां अखिल भारतीय ज्योतिष महाकुंभ 28 को
विज्ञापन
उत्तराखंड ज्योतिष परिषद की ओर से रुड़की में 28 फरवरी को 85वां अखिल भारतीय ज्योतिष महाकुंभ आयोजित होगा। इसमें देशभर से ज्योतिष, धर्म और अध्यात्म के मूर्धन्य विद्वान भाग लेंगे।
आदर्श नगर स्थित एक पैलेस में होने वाले कार्यक्रम में नव संवत्सर 2083 पर विशेष चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही आने वाला नववर्ष भारत और विश्व के परिप्रेक्ष्य में कैसा रहेगा इस विषय पर ज्योतिषीय दृष्टिकोण से मंथन होगा। सनातन संस्कृति, धर्म और अध्यात्म से जुड़े विषय भी चर्चा के केंद्र में रहेंगे।
कार्यक्रम संयोजक आचार्य रमेश सेमवाल ने बताया कि इस महाकुंभ में बनारस, दिल्ली, हैदराबाद, लखनऊ सहित उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से विद्वान आएंगे। उन्होंने बताया कि महाकुंभ में पंडित के. दुबे पद्मेश, डॉ. लेखराज शर्मा, डॉ. अजय भामी, डॉ. पवन सिन्हा, आचार्य अनिल वत्स, डॉ. राजकुमार द्विवेदी, जीडी वशिष्ठ, काशी विद्वत परिषद के महामंत्री राजेश्वराचार्य, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र पुरी, महामंडलेश्वर यतींद्र नंद गिरि महाराज सहित अनेक प्रतिष्ठित विद्वान शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम आम जनता के लिए निःशुल्क रहेगा और उपस्थित लोग विद्वानों से अपनी कुंडली परामर्श का लाभ भी ले सकेंगे।