{"_id":"5c4b536fbdec224bf101f386","slug":"81548440431-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया सीखने के लिए पुराना भुलना भी आसानी से आना चाहिए: डॉ. अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया सीखने के लिए पुराना भुलना भी आसानी से आना चाहिए: डॉ. अग्रवाल
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
सीबीआरआई में समावेशी और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा सुनिश्चित करने, सभी के लिए शिक्षा का महत्तव समझाने और आजीवन सीखने के अवसरों के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिज्ञासा कार्यक्रम के तहत विद्यार्थी, वैज्ञानिक संयोजन कार्यक्रम के दूसरे दिन विद्यार्थियों को वैैैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
शुक्रवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन संस्थान के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक और जिज्ञासा कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अतुल कुमार अग्रवाल ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रोफेसर डस्टिन के एक ऐसी साइकिल का उदाहरण दिया जो हैंडल दाएं मोड़ने पर बाएं तथा बाएं मोड़ने पर दाहिनी तरफ मुड़ती थी। उन्होंने समझाया कि हर चीज, हर अनुभव को नए नजरिए से देखें तो हमारे अनुभव पहले से ज्यादा सुखद हो सकते हैं। नया सीखने के लिए पुराना भुलना भी आसानी से आना चाहिए। भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुंबई के पदार्थ विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. कुलवंत सिंह ने मानव सेवा में परमाणु अनुसंधान विषय पर व्याख्यान दिया। संस्थान के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एलपी सिंह ने नैनो प्रौद्योगिकी विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए भवनों में नैनो प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग नैनो तकनीक से कंक्रीट को मॉडिफाई करने की जानकारी दी। इस मौके पर संस्थान के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. एके मिनोचा, निदेशक डॉ. एन गोपाल कृष्णन, एसके सिंह, श्रीनिवास राव, हरीश कुमार, प्रदीप कपूरिया, पलक गोयल, दिलशाद, उषा, शिवानी, प्रतिभा, आकृति, किरणपाल आदि उपस्थित रहीं।
अपूर्व और अंशुमान की टीम को मिला स्वर्ण पदक
कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विज्ञान और गणित आदि विषयों पर अधारित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 के अपूर्व और अंशुमान की टीम को प्रथम स्थान के साथ स्वर्ण पदक, आदर्श बाल निकेतन के वचन दास और सौम्या अग्रवाल की टीम को द्वितीय स्थान और रजत पदक तथा आर्मी पब्लिक स्कूल-2 के अनुज और उत्कर्ष की टीम को तीसरे स्थान पर कांस्य पदक तथा आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की जैनब खान और संजना गौतम की टीम को चौथे स्थान पर सांत्वना पदक प्राप्त हुआ।