फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   रैन बसेरा, बारात घर, गोशाला निर्माण के प्रस्ताव पर लगी मुहर

रैन बसेरा, बारात घर, गोशाला निर्माण के प्रस्ताव पर लगी मुहर

Tue, 22 Jan 2019 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
रैन बसेरा, बारात घर, गोशाला निर्माण के प्रस्ताव पर लगी मुहर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
विज्ञापन

नगर पंचायत पिरान कलियर के सभागार में आयोजित नगर पंचायत के नवनिर्वाचित बोर्ड की बैठक में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों के प्रस्ताव मुहर लगी। हर घर में दो-दो कूड़ेदान रखने, रैन बसेरा, बारात घर का निर्माण करने, सोलर प्लांट और गोशाला के निर्माण समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।
मंगलवार को नगर पंचायत सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में नौ सभासदों ने हिस्सा लिया। नगर पंचायत अध्यक्ष सखावत अली ने कहा कि क्षेत्र में विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने सभी वार्ड सभासदों को समन्वय बनाकर कलियर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के संकल्प के साथ कार्य करने की बात कही। बैठक में सभासदों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जलनिकासी, सफाई व्यवस्था, पानी, सड़क, कब्रिस्तान की चारदीवारी समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने का मामला उठाया। सभासद दानिश ने बच्चों से भिक्षावृत्ति कराने और नशाखोरी पर जिलाधिकारी को पत्र भेजकर रोक लगाने की मांग की। नाजिम त्यागी ने कलियर में बनने वाले थाने को आबादी से दूर स्थानांतरित कर वहां बारात घर बनाने की मांग की। ईओ शाहिद अली अंसारी ने बताया कि पहली बोर्ड बैठक में सभासदों के सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में जेई शमशाद अंसारी, सभासद रुकय्या, दानिश साबरी, आसमां परवीन, शबनम साबरी, गुलफाम, गुलशाद सिद्दीकी, हसरती, मोहसिन, विधायक फुरकान की ओर से प्रतिनिधि इसरार शरीफ, अहसान कुरैशी और नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन

ये प्रस्ताव पास हुए
प्रत्येक घरों में दो-दो कूड़ेदान लगाने, चौराहों पर कूड़ेदान रखने, रैन बसेरा और बारात घर का निर्माण कार्य, सोलर प्लांट लगाने, गोशाला का निर्माण, एंबुलेंस खरीदने, सीवर लाइन का निर्माण, तांगा रिक्शा स्टैंड बनाने, पार्किंग तहबाजारी वसूलने, कब्रिस्तान की चारदीवारी, हाइड्रोलिक वाहन खरीद, बेघरों को प्रधानमंत्री आवास योजना से मकान दिलाने, कूड़ा निस्तारण के लिए कंपोस्टर खीरदेन एवं आवश्यक मशीनें लगाने, एलईडी लाइट खरीदने, नगर में इंसुलेटेड वायरिंग स्थापित करने, सड़कें, बिजली समेत कई प्रस्ताव पारित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed