{"_id":"5b64a73c4f1c1bb15c8b628c","slug":"71533323068-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे को हरिद्वार शिफ्ट करने का वकीलों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे को हरिद्वार शिफ्ट करने का वकीलों ने किया विरोध
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
रुड़की। जिला जज (डीजे) की शनिवार को रुड़की में लगने वाली कोर्ट को हरिद्वार शिफ्ट करने का स्थानीय वकीलों ने शुक्रवार को विरोध कर दिया। इनका आरोप है कि जिला कोर्ट शिफ्ट होने से स्थानीय वकीलों को हरिद्वार के चक्कर काटने पड़ेंगे। इससे उनका समय बर्बाद होगा। इसके विरोध में वकीलों ने आज शनिवार को सांकेतिक कार्यबहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
रुड़की एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लिल्लू सिंह ने बताया कि शनिवार को जिला जज रुड़की में बेल और अन्य मामलों की सुनवाई करते थे। इससे स्थानीय वकीलों को लोकल केस निपटाने में आसानी होती थी, लेकिन हाईकोर्ट की ओर से अचानक इस कोर्ट को हरिद्वार स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में रुड़की से वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल नैनीताल भी गया था। मांग की गई थी कि वह रुड़की में तृतीय की तैनाती, एडीजे के पद पर तैनाती करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों की पर एक सप्ताह के अंदर सुनवाई नहीं होती है तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। आज शनिवार को वकील सांकेतिक कार्य बहिष्कार करेंगे। इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव राहुल, नरेशचंद्र शर्मा, मांगेराम आदि उपस्थित थे।