फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   स्वरोजगार योजनाओं से आगे बढ़ रहा देश: निशंक

स्वरोजगार योजनाओं से आगे बढ़ रहा देश: निशंक

Sun, 25 Mar 2018 12:23 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
स्वरोजगार योजनाओं से आगे बढ़ रहा देश: निशंक
रुड़की। रुड़की जिला उद्योग केंद्र के प्रांगण में सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ,रुड़की के विधायक प्रदीप बत्रा और प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा नीलम सहगल की उपस्थिति में टूल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ऐसी स्वयंरोजगार योजनाएं लागू की गई है जिससे देश विकास की ओर बढ़ सके। इस दौरान 300 महिलाओं को सिलाई कढ़ाई के टूल किट एवं सिलाई मशीन आदि वितरित की गई।
विज्ञापन

भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एकीकृत हस्तशिल्प विकास एवं प्रोत्साहन योजना एवं यूएचएसडीसी (उत्तराखंड हाथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद) द्वारा संचालित इस योजना के तहत अनुसूचित जाति के परंपरागत शिल्पकारों के लिए यह योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत राज्य के 15 एससी विकासखंड चयनित किए गए हैं। जिसमें से जनपद हरिद्वार के रुड़की विकास खंड में भी योजना संचालित की गई है। योजना के तहत माटी कला, इम्ब्रॉयडरी, जरीमाला, सर्वे ड्राइंग इंस्ट्रूमेंट, जूटशिल्प एवं मिक्स क्राफ्ट इत्यादि परंपरागत शिल्प में 13 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। योजना के चार प्रमुख में घटक प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से डिजाइनिंग डेवलपमेंट होु चुके हैं। जिसमें लगभग 400 महिलाओं को एनआईडी एवं एआईएफएफ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम के दौरान 300 महिलाओं को सिलाई कढ़ाई के टूलकिट वितरण किए गए। कार्यक्रम में जिला उद्योग महाप्रबंधक अंजनी रावत नेगी ,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल, खंड विकास अधकारी जसमीत कौर, जिला महामंत्री अमन त्यागी, नितिन त्यागी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता शोभाराम प्रजापति, विक्रांत त्यागी, मंयक मेहंदीरत्ता, चपंक नंदा समेत तमाम भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed