{"_id":"573226494f1c1b7651919e25","slug":"7-years-imprisonment-in-teenagers-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म में सात वर्ष का कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुष्कर्म में सात वर्ष का कारावास
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 10 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने आरोपी को दोषी पाते हुए सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा से दंडित किया है। विशेष न्यायाधीश (पोक्सो एक्ट) अंजुश्री जुयाल ने यह फैसला सुनाया। शासकीय अधिवक्ता कुशलपाल सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता की माता ने कोतवाली ज्वालापुर में पिछले वर्ष नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस को बताया था कि उसकी बेटी को आरोपी समीर उर्फ जुल्फिकार निवासी मोहल्ला बाबर कालोनी बहला फुसलाकर अपने साथ कलियर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। कोर्ट ने सात वर्ष की सजा सुनाते हुए 25 हजार का अर्थदंड अदा करने के भी आदेश दिए।
विज्ञापन