फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   किसानों को गन्ना मूल्य घोषित होने का इंतजार

किसानों को गन्ना मूल्य घोषित होने का इंतजार

Sat, 10 Nov 2018 11:54 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
किसानों को  गन्ना मूल्य घोषित होने का इंतजार
रुड़की। कुछ ही दिनों में शुगर मिलों में पेराई सत्र की शुरुआत होने वाली है, लेकिन लेकिन किसानों को अभी तक गन्ना मूल्य घोषित होने का इंतजार है। 14 नवंबर को लिब्बरहेड़ी तो इसके तुरंत बाद लक्सर शुगर मिल में पेराई शुरू हो जाएगी। ऐसे में बिना भाव तय हुए ही किसानों को गन्ना बेचना पड़ सकता है। दूसरी ओर से गन्ना मूल्य निर्धारण की समिति तो गठित हो गई है, लेकिन समिति की बैठक होनी बाकी है।
विज्ञापन

दाम तय करने के लिए सरकार की ओर से गन्ना मूल्य निर्धारण समिति का गठन किया जाता है। इसमें किसान प्रतिनिधियों के साथ विभागीय अधिकारी आदि को शामिल किया जाता है। इसके बाद समिति की बैठक होती है और यह समिति गन्ना मूल्य निर्धारण के लिए अपनी सिफारिश प्रदेश सरकार से करती है। इसके बाद सरकार की ओर से गन्ना मूल्य घोषित किया जाता है। आमतौर पर देखा जाता है कि प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश के बाद ही अपना गन्ना मूल्य घोषित करती है। आगामी पेराई सत्र के मद्देनजर सरकार ने गन्ना मूल्य निर्धारण समिति का गठन तो कर लिया है, लेकिन फिलहाल समिति की बैठक नहीं हुई है। लिहाजा माना जा रहा है कि अभी 15 दिन तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं हो पाएगा। जबकि, दूसरी ओर शुगर मिलें किसानों का गन्ना खरीदने को तैयार हैं। लिब्बरहेड़ी शुगर मिल 14 नवंबर से पेराई सत्र शुरू करने की घोषणा कर चुकी है। साथ ही उम्मीद है कि 20 नवंबर के आसपास लक्सर शुगर मिल में भी पेराई सत्र शुरू हो जाएगा। वहीं, इकबालपुर शुगर मिल के चलने की स्थिति स्पष्ट नहीं है। मूल्य निर्धारण नहीं होने से किसानों को पहले गन्ना भाव का पता नहीं चल सकेगा।
विज्ञापन

--
गन्ना मूल्य निर्धारण समिति का गठन हो गया है। जल्द ही समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद प्रदेश सरकार की ओर से गन्ना मूल्य घोषित किया जाएगा।
-ललित मोहन रयाल, गन्ना आयुक्त
--
किसानों को लेकर कोई गंभीर नहीं है। प्रदेश में किसान की हालत बद से बदतर हो रही है। अभी तक पिछला बकाया भुगतान भी मिला नहीं मिला है और अगले के भाव का पता नहीं। -महकार सिंह, जिलाध्यक्ष, उत्तराखंड किसान मोर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed