फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   कोर्ट के आदेश पर दो लोगों पर मुकदमा

कोर्ट के आदेश पर दो लोगों पर मुकदमा

Sun, 21 Oct 2018 12:57 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर दो लोगों पर मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

साइकिल सवार युवती को बाइक सवार की ओर से टक्कर मारने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दें कि मामले में पुलिस ने शिकायतकर्ता की तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। कोतवाली के शेखपुरी गांव निवासी मेघराज की बेटी प्राची 23 मार्च को साइकिल से अपनी रिश्तेदारी में गनोली जा रही थी। अभी वह दाबकी मोड़ के निकट पहुंची ही थी कि लक्सर की ओर से जा रहे बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी थी। हादसे में प्राची का पैर टूट गया था। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए पहले लक्सर और बाद में हरिद्वार ले गए। युवती के पिता ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नही की। इसके बाद मेघराज ने लक्सर एसीजेएम कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। कोर्ट ने सुनवाई के बाद कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। कोतवाली के एसएसआई रविंद्र शाह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी मोनू पुत्र सतपाल और इरशाद पुत्र शब्बीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed