{"_id":"5a36b9e84f1c1bbd208b7320","slug":"61513535976-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंदों के लिए बनाया गया रैन बसेरा होगा कब्जा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंदों के लिए बनाया गया रैन बसेरा होगा कब्जा मुक्त
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। समाजसेवी संस्था की ओर से जरूरतमंदों और तीमारदारों के लिए सिविल अस्पताल में बनाए गए रैन बसेरे में चार माह से डेरा जमाए पीएसी के जवानों को जल्द ही कहीं और रखा जाएगा। इसके लिए एसपी देहात की ओर से दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विगत शुक्रवार को अमर उजाला में खबर छपने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया है।
गौरतलब है कि समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब की ओर से रुड़की सिविल अस्पताल में मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों और जरूरतमंदों के लिए रैन बसेरा बनाया गया था। लेकिन करीब चार माह पूर्व इसे पीएसी के जवानों ने कब्जा लिया। 15 दिन कहकर लिए रैन बसेरे को पीएसी खाली करने को तैयार नहीं थी। इस बाबत संस्थान के पूर्व प्रेसिडेंट मुजीब मलिक ने बताया कि रैन बसेरे को खाली कराने के लिए विभिन्न स्तर पर अधिकारियों से शिकायत की चुकी है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसे लेकर अमर उजाला ने विगत शुक्रवार के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर को संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने पीएसी को अन्यत्र शिफ्ट करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि रैन बसेरे को एकाध दिन में खाली करा दिया जाएगा। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।