फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   52 thousand rupees were withdrawn from the account of the villager

Roorkee News: ग्रामीण के खाते से 52 हजार रुपये निकाले

Wed, 14 Jun 2023 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
52 thousand rupees were withdrawn from the account of the villager
क्षेत्र के एक ग्रामीण के खाते से 52 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने पुलिस व बैंक मैनेजर को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्राम पहाड़पुर थाना नागल जिला सहारनपुर निवासी संदीप कुमार ने पुलिस और बैंक मैनेजर को बताया कि उसका बैंक खाता ग्राम मक्खनपुर के पास एक बैंक में है। उनके बैंक खाते से चार से लेकर 13 जून तक अलग-अलग छह किस्तों में 52000 हजार रुपये निकाले गए हैं। बुधवार को जब पीड़ित अपने रुपये निकालने के लिए बैंक पहुंचा तो पता चला कि खाते में केवल दो सौ रुपये बचे हुए है।
विज्ञापन




पीड़ित ने बताया कि उसने किसी को भी बैंक खाते या ओटीपी की जानकारी नहीं दी है। बैंक में जांच में पता चला कि उनके खाते में उनकी जगह किसी अन्य का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी है। पीड़ित संदीप कुमार ने बताया कि भगवानपुर पुलिस व बैंक मैनेजर को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं एसआई विपिन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं बैंक मैनेजर दीपक कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत मिली है। बैंक के उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed