{"_id":"580b22bb86fa5562009a366a17e7b4e8","slug":"50-thousand-deceived-young-man-hypnotized-by-miscreants-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने युवक को सम्मोहित कर 50 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने युवक को सम्मोहित कर 50 हजार ठगे
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। महिलाओं को सम्मोहित कर चेन कुंडल ठगने की कई घटनाओं के बाद अब शहर में युवक से 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बैंक से रुपये निकालने के बाद दो बदमाश युवक के पीछे चल दिए और बातों के मायाजाल में फंसाकर 50 हजार रुपये ले उड़े। होश आने पर पीड़ित ने कोतवाली जाकर आपबीती सुनाई। पुलिस बैंक के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन
मेहवड़ के बाजूहेड़ी गांव निवासी मोनू पेशे से इलैक्ट्रीशियन है। उसने कुछ दिन पहले किसी से रकम उधार ली थी। मंगलवार को कर्ज चुकाने के लिए वह अपने खाते से 50 हजार रुपये निकालने सिविल लाइंस बोट क्लब के पास स्थित एचडीएफसी बैंक पहुंचा। रकम लेकर बैंक से निकलते ही दो बदमाश उसके पास आए और बातें करते हुए बोट क्लब की तरफ चल पड़े। इसके बाद युवक को जब होश आया तो हाथ से 50 हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन
दौड़कर दूर तक देखने पर भी बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद मोनू ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर पूरा माजरा बताया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बदमाशों का हुलिया जानने के लिए एक टीम बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने के लिए भेजी। आस पास के लोगों से भी जानकारी जुटाई गई।
विज्ञापन