{"_id":"6a8d8d137bd922246c01f10b","slug":"450-girls-learned-rugby-under-the-meri-champion-betiyan-campaign-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1050156-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: मेरी चैंपियन बेटियां अभियान में 450 बालिकाओं ने सीखी रग्बी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: मेरी चैंपियन बेटियां अभियान में 450 बालिकाओं ने सीखी रग्बी
विज्ञापन
उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन की ओर से ‘मेरी चैंपियन बेटियां’ अभियान के तहत वुमेन रग्बी कैंप आयोजित किए गए। अभियान के तहत हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल और देहरादून जिले के विभिन्न स्कूलों में कैंप लगाए गए। इसमें 450 से अधिक बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कैंप के दौरान बालिकाओं को रग्बी खेल के नियमों, तकनीकों और खेल की बारीकियों की जानकारी दी गई। एसोसिएशन के प्रशिक्षित कोचों ने बालिकाओं को मैदान पर रग्बी का अभ्यास कराया और खेल के प्रति उनका उत्साह बढ़ाया। प्रशिक्षण के दौरान बालिकाओं को टीम भावना, अनुशासन और खेल कौशल के महत्व के बारे में भी बताया गया।
उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन ने अभियान को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी कोचों का आभार जताया। एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि कोचों की मेहनत, सहयोग और समर्पण से बालिकाओं को रग्बी से जोड़ने की मुहिम को मजबूती मिली है। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आयुष सैनी ने बताया कि उत्तराखंड में रग्बी खेल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और बड़ी संख्या में खिलाड़ी इससे जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रग्बी को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इसका मकसद अधिक से अधिक बालिकाओं और युवाओं को रग्बी से जोड़कर उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।