{"_id":"5b5776fc4f1c1b6f548b668f","slug":"41532458748-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला गैंग कमयों ने वेतन के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला गैंग कमयों ने वेतन के लिए किया प्रदर्शन
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
रुड़की। नाला सफाई गैंग के कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर नगर निगम परिसर में नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं नगर निगम प्रशासन ने जल्द ही मजदूरों की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।
नाला सफाई गैंग मजदूरों का कहना था कि करीब दो माह पूर्व नगर निगम प्रशासन की ओर से उन्हें नाला सफाई के लिए काम पर लिया गया था। सहायक नगर आयुक्त की ओर से उन्हें 300 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से देने की बात कही गई थी। जबकि कुछ मजदूरों को एक माह का वेतन दिया गया तो उसमें से कटौती की गई। उन्हें नौ हजार रुपये की बजाय 6400 रुपये दिए गए। उनका कहना था कि सभी दस्तावेज जमा करने के बाद भी उनके खाते में वेतन नहीं पहुंच पा रहा है। मजदूरों का कहना था कि उन्हें 300 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से ही भुगतान किया जाय।
वहीं सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट का कहना है कि जिन मजदूरों के बैंक डिटेल और आधार कार्ड जमा नहीं हुए उनका वेतन रिलीज होने से समय लग गया। बाकी जिन मजदूरों को वेतन दिया गया है, वह लेबर लॉ के अनुसार ईएसआई और ईपीएफ काटकर दिया गया है। जल्द ही मजदूरों से वार्ताकर उन्हें समझाया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में गौतम, रमन, अमित, दीपक, गोपाल, सोनू, बंटी आदि उपस्थित थे।