फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   33 lakh in the name of getting houses

Roorkee News: मकान दिलवाने के नाम पर 33 लाख हड़पे

Fri, 27 Oct 2023 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
33 lakh in the name of getting houses
I
विज्ञापन

IIएसपी देहात के आदेश एक महिला समेत चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
I
I
I
I
I
I
I
Iमंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गाधारोना गांव में कुछ आरोपियों ने एक व्यक्ति को मकान दिलवाने के नाम पर 33 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस अधीक्षक देहात के आदेश पर पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
I
I
I
Iकमल कुमार निवासी देवबंद, जिला सहारनपुर ने पुलिस अधीक्षक देहात को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि अगस्त 2022 को एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर बताया कि गाधारोना गांव में नूरहसन अपना मकान बेच रहा है। उक्त मकान को खरीदकर वह आगे बेच देंगे जिसमें मोटा मुनाफा मिलेगा। आरोपी ने उसे लालच देकर झांसे में फंसा लिया और 33 लाख रुपये में उक्त मकान दिलवा दिया। पीड़ित ने आरोपियों को पूरी रकम अदा कर दी।
विज्ञापन

I
I
I
Iइसके बाद बैनामे के लिए अधिवक्ता से संपर्क किया गया। अधिवक्ता ने उन्हें बताया कि उत्तराखंड के निवासी नहीं होने के कारण उन्हें उक्त मकान का बैनामा नहीं किया जा सकता। पीड़ित ने आरोपियों को अपनी रकम वापस करने की बात कही। इसके बाद आरोपियों की ओर से मार्च 2023 में उनकी रकम वापस करने की बात कही गई। इसके बाद पीड़ित ने मार्च 2023 में आरोपियों से अपनी रकम मांगी तो जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक देहात को प्रार्थनापत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद किए गए नूर हसन, प्रवीन निवासी ग्राम गाधारोना व अर्जुन पंडित और संजय शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed