फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   एनएचएआई के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एनएचएआई के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 17 Feb 2018 10:24 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
एनएचएआई के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंगलौर।
नारसन में फैक्ट्री कर्मी की ट्रक से कुचल कर मौत के मामले में पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही बरतने का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं ट्रक चालक के खिलाफ भी केस दर्ज कराया गया है।
शुक्रवार को नारसन में यूपी के जिला मऊ कोंसीकंला निवासी नागेंद्र राय की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई थी। घटना की वजह सड़क के गड्ढे बताए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले मंगलौर-रुडकी के बीच सड़क की पटरी गहरी होने से मंगलोर निवासी बाइक सवार शादाब की मौत हो गई थी। एसएसआई अजय कुमार की ओर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) व कार्यदायी संस्था के अधिकारियों पर क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। एसएसआई का आरोप हैं कि कई शिकायतों के बावजूद प्राधिकरण की ओर से सड़क ठीक नहीं कराई गई। वहीं अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


अज्ञात का शव मिला
मंगलौर। लिब्बरहेडी के जंगल में एक अज्ञात का शव मिला है। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार का कोई चोट का निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शनिवार सुबह लिब्बरहेडी गंगनहर की दाहिने हाथ की पटरी के पास स्थित खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। कार्यवाहक कोतवाल अजय कुमार जाटव ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 55 साल है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed