{"_id":"66f1c427d1ee8f6d14001794","slug":"26-thousand-rupees-were-stolen-from-womans-account-on-the-pretext-of-shopping-roorkee-news-c-5-1-drn1027-508925-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: शॉपिंग का झांसा देकर महिला के खाते से उड़ाए 26 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: शॉपिंग का झांसा देकर महिला के खाते से उड़ाए 26 हजार रुपये
विज्ञापन
एक महिला को ऑनलाइन शॉपिंग का झांसा देकर उसके खाते से ठग ने 26 हजार रुपये साफ कर दिए। पुलिस को मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी तहसील निवासी सविता के मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का कर्मचारी बोल रहा है। उसने बताया कि ऑनलाइन कंपनी की तरफ से एक योजना शुरू की गई है। इसमें नए ग्राहकों को जोड़ा जा रहा है। नए ग्राहकों को इस योजना के तहत एक गिफ्ट दिया जाएगा। साथ ही उन्हें ऑनलाइन शॉपिंग करने पर छूट भी दी जाएगी। साथ ही इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन कुछ औपचारिकता पूरी करने के लिए कहा।
उसने महिला के मोबाइल के व्हाट्सएप पर एक लिंक भी भेजा। इस लिंक को ओपन कर औपचारिकता पूरी करने के लिए कहा गया। उसकी बातों में आकर महिला ने व्हाट्सएप पर आए लिंक को ओपन कर दिया। लिंक को ओपन करते ही उसके खाते से 26 हजार रुपये की रकम साफ हो गई। खाते से रकम की निकासी होने का मैसेज आने पर उन्हें इसका पता चला। इस बाबत पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।