फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   250 kg banned meat recovered from loader vehicle, one arrested

छोटा हाथी से 250 किलो मांस बरामद, एक गिरफ्तार

Fri, 03 Jun 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
250 kg banned meat recovered from loader vehicle, one arrested
गोवंश संरक्षण स्क्वॉड की टीम ने लोडर वाहन से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। साथ ही एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। दो मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहन सीज कर दिया है। साथ ही गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गोवंश संरक्षण स्क्वाड की टीम को शुक्रवार सुबह सूचना मिली थी कि गांव माधोपुर में प्रतिबंधित पशु को काटकर तीन लोग एक लोडर वाहन में मांस रखकर बेचने लिए रुड़की के गुलाबनगर आ रहे हैं। सूचना पर टीम ने वाहन को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस बीच टीम ने गुलाबनगर में लोडर वाहन को देख रुकने का इशारा किया। उसके रुकते ही दो लोग कूदकर फरार हो गए। एक को टीम ने पकड़ लिया। टीम ने तलाशी ली तो 250 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। टीम वाहन और आरोपी को गंगनहर कोतवाली ले आई। गोवंश संरक्षण स्क्वाड की टीम के एसआई आशीष कुमार ने बताया कि अफजल निवासी हसन कालोनी, रामपुर रुड़की को गिरफ्तार किया है। गुल्लू एवं दानिश और गुल्लू निवासी ग्राम सेंधावली, जिला मुजफ्फरनगर मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अफजल को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed