फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   22 lakh rupees fraud in the name of Pradhan Mantri Awas Yojana

Roorkee News: प्रधानमंत्री आवासीय योजना के नाम पर 22 लाख रुपये की ठगी

Tue, 03 Dec 2024 01:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
22 lakh rupees fraud in the name of Pradhan Mantri Awas Yojana
I
विज्ञापन

II प्रधानमंत्री आवासीय योजना का लाभ दिलाने के नाम पर कई लोगों से लाखों की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। कार्यदायी संस्था के एक अधिकारी ने युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित बेलड़ा गांव के पास प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत सरकारी आवास बन रहे हैं। यह आवास जरूरतमंद लोगों को आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए लोगों ने आवेदन भी किए हुए हैं। आवासों का निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था के एक अधिकारी ने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। बताया कि आवासीय योजना के तहत रुड़की पश्चिमी अंबर तालाब निवासी एक युवक भी काम कर रहा था। आरोप है कि युवक ने कई लोगों को आवास दिलाने का झांसा दिया और उनसे रकम भी ले ली। साथ ही लोगों को आवास आवंटित संबंधी कुछ रसीद भी दी। साथ ही आश्वासन दिया कि उनके नाम से आवास आवंटित हो गए हैं। कुछ दिन पहले मौके पर कुछ लोग आए थे। उन्होंने उनके नाम से आवंटित होने की जानकारी ली लेकिन पता चला कि उनका नाम सूची में नहीं है। उक्त लोगों ने बताया कि युवक को उन्होंने दो से ढाई लाख रुपये नकद दिए थे। जांच की तो पता चला कि युवक ने आवास आवंटित कराने के नाम पर करीब 22 लाख रुपये अधिक लोगों से ठग लिए हैं। साथ ही वह लोगों के रुपये भी पास करने से इनकार कर रहा है। अधिकारी ने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि युवक अन्य लोगों से ठगी न करें इसलिए उस पर कार्रवाई जरूरी है। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed